बीसीसीआई ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया, ठोका लाखों का फाइन

नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी को आईपीएल 2025 में तीसरी जीत मिली, लेकिन टीम के कप्तान रजत पाटीदार पर मोटा जुर्माना बीसीसीआई ने ठोका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर इसलिए फाइन लगाया है, क्योंकि टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। बीसीसीआई ने रजत पाटीदार पर 12 लाख रुपये का फाइन ठोका है। रजत पाटीदार से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड इन कैप्टन रियान पराग और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भी स्लो ओवर रेट के लिए 12-12 लाख का फाइन पहले लग चुका है।

दरअसल, आईपीएल 2025 का 20वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी निर्धारित समय पर 20वां ओवर शुरू नहीं कर पाई थी। इसका खामियाजा टीम के कप्तान को भुगतना पड़ा। पहले तो मैच में ही टीम को सजा मिली थी, क्योंकि बाउंड्री लाइन पर टीम चार ही फील्डर रख पाई थी। हालांकि, इसका ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि टीम को जीत मिली। हालांकि, मैच के बाद आईपीएल के इस मैच के मैच रेफरी और अंपायरों ने टीम को धीमी ओवर गति बनाए रखने का दोषी पाया और कप्तान को सजा दी।

आईपीएल की ओर से जारी ऑफिशियल मीडिया रिलीज में बताया गया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 के मैच नंबर 20 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी। चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल के इस सीजन में किसी भी टीम का ये चौथा अपराध था।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति