साई सुदर्शन ऐसे ही लगातार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापस अपनी जगह बनाना चाहता है

नई दिल्ली
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इस समय रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में खेले अभी तक 5 मुकाबलों में 54.60 की लाजवाब औसत के साथ 273 रन बनाए हैं। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे पायदान पर हैं। साई के इस उम्दा प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस 5 में से 4 मैच जीतने में सफल रही है। 23 साल का यह युवा खिलाड़ी ऐसे ही लगातार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापस अपनी जगह बनाना चाहता है। बता दें, साई सुदर्शन ने भारत के लिए 3 वनडे और 1 टी20 मैच खेला है।

जियोहॉटस्टार के प्रेस रूम में साई सुदर्शन ने कहा, "देश के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आईपीएल जैसा एक बहुत अच्छा मंच मिला है और अगर हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हम निश्चित रूप से देश के लिए खेलते हैं, हमें अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मुझे लगता है कि अभी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम को क्या चाहिए, उस समय और खेल में उस पॉइंट पर स्थिति की क्या जरूरत है। अगर मैं वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और उसमें इतना निरंतर रहने की कोशिश करता हूं और जब भी संभव हो अपनी टीम को जीत दिलाता हूं, तो मुझे लगता है कि अन्य चीजें इसका बाय-प्रोडक्ट बन जाएंगी।" सुदर्शन ने कहा कि वह मुख्य कोच आशीष नेहरा और कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम मैनेजमेंट द्वारा उन्हें दी गई फ्रीडम का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "जिस तरह से आशु पा और शुभमन मुझे बैटिंग में फ्रीडम देते हैं, वे कभी भी प्लानिंग में दखलअंदाजी नहीं करते हैं। वे मुझे वह करने की पूरी फ्रीडम देते हैं जो मैं करना चाहता हूं। लेकिन साथ ही, वे मुझे सलाह देते रहते हैं कि कौन सा बेहतर है, मैं क्या सुधार कर सकता हूं, मैं किन सिचुएशन में सुधार कर सकता हूं, कुछ बेहतर विकल्प या बेहतर मैच-अप जो मैं ले सकता हूं। वे हमेशा मुझे सही इनपुट देते हैं, लेकिन साथ ही, मुझे वह करने की पूरी आजादी देते हैं जो मैं करना चाहता हूं।"

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति