चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स होंगे आमने- सामने

नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस केकेआर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो चेन्नई की टीम कोलकाता पर भारी नजर आ रही है, मगर पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि आज के मैच में केकेआर सीएसके पर भारी पड़ सकती है। इसके पीछे उन्होंने बड़ी वजह कोलकाता के स्पिनर्स को बताया है। केकेआर की टीम में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के रूप में दो बड़े स्पिनर है। चेपॉक की धीमी पिच को देखते हुए अजिंक्य रहाणे तीसरे स्पिनर के रूप में मोइन अली को भी मौका दे सकते हैं, जो पहले सीएसके के लिए इस मैदान पर खेल चुके हैं। मोइन अली का अनुभव केकेआर के काफी काम आ सकता है।

वीरेंद्र सहवाग से जब स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर यह पूछा गया कि आज CSK vs KKR मैच में कौन फेवरेट है तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि केकेआर। चेन्नई उस तरह का क्रिकेट नहीं खेल रही है जैसा केकेआर खेल रही है। इसलिए मुझे लगता है कि पलड़ा केकेआर के पक्ष में झुका रहेगा क्योंकि उनके पास अच्छे स्पिनर हैं और उनके बल्लेबाज स्पिन को बेहतर तरीके से खेलेंगे। चेन्नई की बल्लेबाजी अब तक अच्छी नहीं रही है। अगर बल्लेबाजी अच्छी रही तो कुछ हो सकता है, नहीं तो केकेआर।"

वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि एमएस धोनी की कप्तानी में वापसी के कारण सीएसके को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा, "आशा के रूप में एक मशाल जलाई गई है। जब 24 या 25 रन प्रति ओवर की जरूरत थी, तब जो भीड़ इस स्टेडियम से जा रही थी, वह सब वापस आ जाएगी, क्योंकि धोनी की वापसी से आत्मविश्वास आया है। असंभव शब्द मूर्ख लोगों के शब्दकोष में है। यह संभव है, अगर एमएस धोनी वहां हैं।"

बता दें, ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह एमएस धोनी अब पूरे सीजन सीएसके की कप्तानी करेंगे। चेन्नई के लिए यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। टीम को 5 में से 4 मैचों में हार मिली है और पॉइंट्स टेबल में वह 9वें पायदान पर है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति