केएल राहुल ने एक बार फिर क्लास दिखाई, जीत के बाद केएल राहुल ने क्यों किया ऐसा सेलिब्रेशन, खब्बू हो रहा वॉयरल

नई दिल्ली
केएल राहुल ने एक बार फिर क्लास दिखाई है। आईपीएल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में केएल ने मैच जिताऊ पारी खेली। केएल राहुल ने मात्र 53 गेंदों पर 93 रन बनाए। इसकी बदौलत दिल्ली की टीम ने बड़ी आसानी से मैच जीत लिया। मैच विनिंग शॉट लगाने के बाद केएल राहुल ने ‘यह मेरी टेरिटरी’ वाला सेलिब्रेशन किया। राहुल का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राहुल ने मैच के बाद कहा भी कि यह मेरा ग्राउंड है। यह मेरा घर है। यहां की कंडीशंस को मैं किसी और से ज्यादा अच्छे से जानता हूं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। लेकिन केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।

कुछ ऐसा था सेलिब्रेशन
केएल राहुल ने मैच विजयी छक्का 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर लगाया। फाइन लेग के ऊपर से लगाए गए इस शानदार शॉट के बाद राहुल पिच पर थोड़ा सा आगे बढ़े। इसके बाद उन्होंने अपने बल्ले से मैदान पर एक घेरा बनाया और फिर ठीक बीच में अपना बल्ला रख दिया। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन को ‘दिस इज माई टेरिटरी’ नाम दिया गया है। बता दें कि यह मैच बेंगलुरु में खेला गया था जो केएल राहुल का होम ग्राउंड भी है। इस मैदान से राहुल की बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। ऐसे में उनके इस सेलिब्रेशन के मायने और भी बढ़ जाते हैं।

आथिया का क्या था रिएक्शन
दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई। उन्होंने केएल राहुल की फोटो लगाते हुए लिखा, ‘यह लड़का, उफ्फ’। केएल राहुल बेंगलुरु के खिलाफ तीसरे ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे। उस वक्त दिल्ली की टीम का स्कोर 10 रन पर दो विकेट था। इसके कुछ ही देर के बाद अभिषेक पोरेल भी आउट हो गए। इसके बाद दिल्ली का स्कोर पांच ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 30 रन हो गया। हालांकि केएल राहुल ने कप्तान अक्षर पटेल और फिर इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर अपनी टीम का बेड़ा पार लगाया।

क्या बोले केएल राहुल
मैच के बाद केएल राहुल ने कहाकि यह थोड़ा मुश्किल विकेट था। लेकिन विकेट के पीछे 20 ओवर बिताने के बाद मेरे लिए चीजें काफी आसान हो गई थीं। मुझे समझ में आ चुका था कि विकेट कैसा खेल रहा है। इसलिए मेरे लिए शॉट्स खेलना काफी आसान हो गया था। केएल ने कहाकि मैं अच्छी शुरुआत पाना चाहता था। अगर मुझे छक्का लगाना था तो मुझे पता था कि कहां से पिक करना है। विकेटकीपिंग से मुझे यह आइडिया हो चुका था कि अन्य बल्लेबाज किस तरह से शॉट्स लगा रहे हैं और कौन कहां आउट हुआ। साथ ही राहुल ने अपना कैच छूटने पर खुद को भाग्यशाली भी बताया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति