CBSE आने वाले हफ्तों में 2025 की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने जा रहा है

नई दिल्ली
अगर आप CBSE 10वीं या 12वीं के छात्र हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आने वाले हफ्तों में 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। हालाँकि, बोर्ड ने अब तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट मई के मध्य से अंत तक जारी हो सकते हैं।

पिछली सालों की तारीखें क्या कहती हैं?
2024 में: रिजल्ट 13 मई को आए थे।
2023 में: परिणाम 12 मई को जारी किए गए थे।
 
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं:

रिजल्ट देखने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:
सबसे पहले आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
‘Class 10’ या ‘Class 12 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, और सिक्योरिटी पिन भरें।
सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।

मोबाइल ऐप से भी देखें रिजल्ट
छात्र अपने रिजल्ट और डिजिटल सर्टिफिकेट देखने के लिए ये ऐप्स इस्तेमाल कर सकते हैं:
-DigiLocker App (Android और iOS पर उपलब्ध)
 -UMANG App (सरकारी सेवाओं की एक छत के नीचे सुविधा)
इन ऐप्स के ज़रिए न सिर्फ आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं, बल्कि डिजिटल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

 2024 में क्या रहा था प्रदर्शन?
कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स: 22.51 लाख
परीक्षा में शामिल हुए: 22.38 लाख
सफल छात्र: 20.95 लाख
पास प्रतिशत: 93.60%

2023 की तुलना में 2024 में पास प्रतिशत 0.48% बढ़ा था, जो कि सकारात्मक संकेत है।  रिजल्ट की घोषणा होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट्स स्लो हो सकती हैं, ऐसे में आप DigiLocker या UMANG ऐप का भी सहारा ले सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति