ट्रैक्टर ने एक ही परिवार के 6 लोगों को कुचला, 2 की मौत

दुर्ग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेलौदी में एक ट्रैक्टर चालक ने घर के बाहर बैठे 6 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 1 बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अस्पताल ले जाते समय 1 महिला ने भी दम तोड़ दिया. वहीं परिवार 4 घायल सदस्यों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि अगर समय पर सहायता मिलती, तो उनकी जान बचाई जा सकती थी.

पुलिस के अनुसार, गर्मी के चलते पीड़ित परिवार की महिलाएं और बच्चे रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर आई और उन्हें कुचल दिया. इस हादसे 8 वर्षीय बच्ची संतोषी निषाद की मौत हो गई जबकि 55 वर्षीय सरस्वती देशमुख ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया. वहीं 4 लोग घायल हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे में धुत था, इसके चलते वह वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका.

वहीं इस हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने रास्ता जमकर विरोध प्रकट किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना लोग को लेकर अभी भी गांव में तनाव का माहौल है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति