उप स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेलीमेडिसिन सेवाओं का किया जाए प्रभावी उपयोग: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उनके निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेवाओं का प्रभावी उपयोग किया जाए। जिससे दूरदराज़ क्षेत्रों में विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा सुलभ हो सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

पीएम-अभीम योजनांतर्गत कार्यों को समय-सीमा में करें पूर्ण
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की वृहद समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं, इससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार शीघ्र संभव हो।

मातृ शिशु संजीवन मिशन एवं अनमोल 2.0 की समीक्षा
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का समय पर पंजीयन और एएनसी जांच सुनिश्चित की जाए। हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान समय पर हो जिससे सुरक्षित प्रसव और नवजात शिशु की बेहतर निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मातृ शिशु संजीवन मिशन एवं अनमोल 2.0 की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में "यू कोट वी पे " मॉडल पर रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं के लिये प्रस्ताव तैयार करने और शव वाहन संचालन में किसी भी प्रकार की विलंब की स्थिति न बने, इसके लिए शीघ्र कार्यवाही की जाए। उन्होंने नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती के लिए नियम संशोधन कर कैबिनेट अनुमोदन के लिए प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के भी निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को सरलता से उच्च गुणवत्ता की चिकित्सकीय सेवाएं प्राप्त हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आयुष्मान एम्पेनलमेंट की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए कहा।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि कई बार नागरिकों को यह ज्ञात नहीं होता कि आयुष्मान एम्पेनल्ड अस्पताल कौन-कौन सी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी एम्पेनल्ड हॉस्पिटल्स द्वारा संबंधित सेवाओं की स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित की जाए, जिससे नागरिकों को कोई असुविधा न हो। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, स्वास्थ्य आयुक्त श्री तरुण राठी, एनएचएम की एमडी डॉ. सलोनी सिडाना, आयुष्मान योजना के सीईओ डॉ. योगेश भरसट सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति