हीरालाल ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे ‘ड्रम’ की धमकी देती है जो मेरठ की चर्चित घटना से मिलती-जुलती है

रीवा
रीवा जिले के बसेड़ा गांव निवासी हीरालाल साकेत ने अपनी पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। हीरालाल ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे ‘ड्रम’ की धमकी देती है जो मेरठ की चर्चित घटना से मिलती-जुलती है।

हीरालाल के मुताबिक उसकी शादी 2015 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। वह अपनी पत्नी की हरकतों से परेशान हैं क्योंकि उनकी पत्नी लगातार ससुराल पक्ष से झगड़ती रही है। इसके अलावा वह देर रात मोबाइल पर किसी से बात करती है और जब हीरालाल इस बारे में पूछते हैं तो उल्टा विवाद करती है।

पीड़ित ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को कुछ कहता है या किसी बात का विरोध करता है तो पत्नी उसे ड्रम की ओर इशारा करते हुए धमकी देती है कि वह भी उसे उसी तरह मार डालेगी जैसे मेरठ की घटना में हुआ था। यही नहीं वह बिना बताए मायके चली जाती है और अपनी मर्जी से वापस लौट आती है। हीरालाल का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से वह मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

चाकघाट निवासी अशोक कुमार सोनी का भी विवाद
इसी तरह एक और मामला सामने आया है जिसमें चाकघाट निवासी अशोक कुमार सोनी अपनी पत्नी और बीमार बच्चे के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके मेडिकल दुकान को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर सारा सामान बाहर फेंक दिया। अशोक कुमार सोनी ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति