अभी से एक हो जाओ। कलेक्टर, एसपी, मंत्री सब बनो, लेकिन कट्टर हिंदू जरूर बनो: धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री

रतलाम
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से जातिगत भेदभाव और छुआछूत की भावना खत्म करके हिंदुत्व के नाम पर एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रायोजित है। इसे हिंदुओं को डराने के लिए अंजाम दिया गया है, लेकिन ऐसी साजिशों से हिंदुओं का डरने की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसी ताकतों को सबक सिखाना चाहिए। हिंदू डरे नहीं, छुआछूत खत्म हो और हिंदू एक हों, इसके लिए वह अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा निकालेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने यह बात मध्य प्रदेश के रतलाम में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। आशीर्वचन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शास्त्री ने कहा कि विभिन्न धार्मिक यात्राओं पर पथराव हिंदुओं और सनातन को डराने के लिए किया जा रहा है। लेकिन ऐसे लोग जान लें, हिंदू न तो झुकेगा, न ही डरेगा और न कभी पीछे हटेगा। अगर तुम्हें पत्थर फेंकना हो तो देशद्रोहियों पर फेंको। बोले- हरे रंग से कोई परेशानी नहीं है लेकिन हम उन लोगों को यह संदेश जरूर देना चाहते हैं कि कायदे में रहोंगे तो ही फायदे में रहोगे। अगर भारत को पाकिस्तान बनाने की कोशिश की गई तो ठठरी और गठरी दोनों बांध दी जाएगी।
 
 मंदिर जाओ, तिलक लगाओ धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को निडर होने की जरूरत है। वरना जो बंगाल में हुआ है, वह मध्य प्रदेश या किसी और प्रदेश में होगा। किसी जिले में और किसी मोहल्ले में भी होगा, इसलिए गांठ बांध लो। जो इस देश में रहकर राम का नहीं होगा, उसकी भी लंका लगेगी। अभी से एक हो जाओ। कलेक्टर, एसपी, मंत्री सब बनो, लेकिन कट्टर हिंदू जरूर बनो। मंदिर जाओ, तिलक लगाओ।    नीमच में जैन संतों से मारपीट, पथराव को निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों पर हमले किए जा रहे हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति