‘उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद’ ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित किये, जतिन जोशी बने प्रदेश टॉपर

हल्द्वानी
'उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद' ने शनिवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। हल्द्वानी के जतिन जोशी 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रदेश में टॉप किया है। जतिन की सफलता से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मीडिया से बात करते हुए जतिन ने अपनी सफलता का राज बताया।

जतिन कुसुमखेड़ा के हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज के छात्र हैं। जतिन के प्रदेश टॉपर बनने से न केवल उनके माता-पिता और गुरुजनों को गर्व की अनुभूति हो रही है, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मीडिया से बात करते हुए जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। खास बात यह है कि उनकी बड़ी बहन ने इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी और उन्होंने प्रदेश स्तर पर 25 वां स्थान हासिल किया है।

जतिन ने बताया, "सफलता का पूरा श्रेय स्कूल के अध्यापकों और उनके अभिभावकों को जाता है। मैं घर पर सेल्फ स्टडी किया करता था, कभी भी कोचिंग नहीं गया। मेरे क्लास टीचर गोकुल सर ने मुझे पूरे साल गाइड किया।"

अपनी पढ़ाई की स्ट्रेटजी के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया, "मैं रोजाना 3-4 घंटे की पढ़ाई करता था। अगर बच्चे नियमित होकर साल भर पढ़ाई करें तो उन्हें परीक्षा में दबाव लेने की जरूरत नहीं होगी। आगे मुझे जेईई की तैयारी करनी है। मैं इंजीनियर बनना चाहता हूं।"

जतिन की बड़ी बहन ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम में 12वीं में पीसीएम स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ) में उनकी 25वीं रैंक आई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों, स्कूल के अध्यापकों को दिया था। उन्होंने सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा जाहिर। जतिन के पिता ने बेटे की सफलता पर खुशी प्रकट की की। उन्होंने कहा, "हमारे बेटे ने यह मुकाम हासिल किया है, जो बहुत ही गर्व की बात है।"

स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताते हुए जतिन के प्रदेश टॉपर बनने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने बताया, "वर्ष भर हमने प्लानिंग के साथ बच्चों को पढ़ाया। उन्हें मेरिट में कैसे लाया जाए, इसकी कोशिश की। अब हमें उसका परिणाम मिला है। पिछले वर्ष हमने इंटरमीडिएट में स्टेट टॉप किया था, और इस बार हाईस्कूल में।"

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति