21 किलोमीटर लंबी थी हाफ मैराथन, रोबोट को देखने के लिए उमड़े लोग, दौड़ते हुए कुछ रोबोट खराब हो गए

बीजिंग
चीन ने शनिवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया। यह अपने आप में अनोखा था, क्योंकि इसमें इंसानों के साथ रोबोट ने भी भाग लिया। यह ह्यूमनाइड रोबोट की विश्व की पहली ऐसी दौड़ बताई जा रही है।

इस दौरान रोबोटिक्स में बीजिंग की अमेरिका के साथ बढ़ती प्रतिद्वंद्विता के बीच एआई प्रौद्योगिकियों में प्रगति को प्रदर्शित किया गया। शीर्ष विश्वविद्यालयों और फर्मों के अपने तकनीकी संचालकों के साथ 21 ह्यूमनाइड रोबोट (मानव की तरह दिखने वाले रोबोट) बीजिंग में 21 किलोमीटर की दौड़ में शामिल हुए।

20 टीमों ने लिया हिस्सा
इंसानों के साथ दौड़ते इन रोबोटों को देखने के लिए फुटपाथों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। प्रतियोगिता के बाद कई श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान न केवल गति, बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, चलने के तरीके, एथलेटिक प्रदर्शन और इंजीनियरिंग क्षमता आदि को ध्यान रखा गया।
 
एजेंसी ने एक वीडियो फुटेज भी जारी किया है, जिसमें कई रोबोट प्रतियोगियों के साथ दौड़ रहे हैं, जिनमें से एक रोबोट ने काली टोपी और सफेद दस्ताने पहन रखे हैं। हालांकि, इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट वीडियो से पता चला कि यह एक सहज दौड़ नहीं थी, क्योंकि कुछ रोबोट को शुरुआत में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यहां तक कि वे दुर्घटनाग्रस्त भी हो गए। इस प्रतियोगिता में 20 प्रतिस्पर्धी टीमों ने भाग लिया। इनमें तियांगोंग टीम के तियांगोंग अल्ट्रा ने दो घंटे 40 मिनट के समय के साथ रोबोट के बीच दौड़ जीती। इथियोपिया के एलियास डेस्टा द्वारा इस दौड़ को एक घंटे और दो मिनट में पूरा कर लिया गया, जिन्हें इंसानों की दौड़ का विजेता घोषित किया गया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति