पूर्व विधायक उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को प्राइवेट स्कूलों में पुस्तकों के मूल्य निर्धारण के लिए लिखा पत्र

रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों में पुस्तकें खरीदने में हो रहे अतिरिक्त खर्च को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है. उपाध्याय ने राज्य के मध्यम एवं निम्न वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों के मूल्य निर्धारण की मांग की है.

विकास उपाध्याय ने अपने पत्र में लिखा है कि जिस प्रकार हाल ही में मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कलेक्टर द्वारा निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की पुस्तकों के मूल्य निर्धारण के लिए आदेश जारी किया गया है, जिसमें कक्षा 1 से 2 तक ₹800, कक्षा 3 से 4 तक ₹900, कक्षा 5 के लिए ₹1000 एवं कक्षा 6 से 8 तक ₹1200 की राशि सुनिश्चित की गई है, उसी आदेश को आधार मानकर उन्होंने छत्तीसगढ़ में भी निजी स्कूलों की पुस्तकों के मूल्य निर्धारण के लिए राज्य के मुखिया से निवेदन किया है.

उपाध्याय ने कहा कि आज के दौर में महंगाई चरम सीमा पर है, जिससे छत्तीसगढ़ के मध्यम एवं निम्न वर्ग के छात्र-छात्राओं के परिवारों पर अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है. यदि यह व्यवस्था लागू की जाती है, तो निःसंदेह छत्तीसगढ़ के पालकों को इसका सीधा-सीधा लाभ मिलेगा और यह एक जनहित का फैसला होगा.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति