दो दलित मजदूर युवकों को निर्वस्त्र कर लगाया करंट, प्लायर से उखाड़े नाखून

कोरबा

राजस्थान के भीलवाड़ा से छत्तीसगढ़ के कोरबा लाए गए दो दलित मजदूर युवकों के साथ अमानवीय अत्याचार और मारपीट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित अभिषेक भांबी और विनोद कुमार भांबी का आरोप है कि छोटू और मुकेश शर्मा द्वारा उन्हें आइसक्रीम फैक्ट्री में काम के लिए लाया गया था, लेकिन वेतन की मांग करने पर उन्हें न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि करंट लगाकर प्रताड़ित भी किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद कोरबा पुलिस ने पांच संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनके आइसक्रीम गोदाम को सील कर दिया गया है।

बता दें कि आरोपियों ने पीड़ितों पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उन्हें करंट प्रवाहित तारों से छुआया और प्लायर (पेंचिस) से नाखून दबाए। इस दौरान दोनों युवक हाथ जोड़कर अपनी जान की भीख मांगते नजर आ रहे हैं, लेकिन आरोपियों की क्रूरता रुकने का नाम नहीं लेती। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना का वीडियो 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती का है, जिसे आरोपियों ने खुद बनाया है। पीड़ितों का आरोप है कि यह प्रताड़ना चोरी के झूठे आरोप के बहाने दी गई, जबकि उन्होंने सिर्फ अपने वेतन की मांग की थी। घटना के बाद दोनों युवक जैसे-तैसे गांव लौटे और परिजनों को आपबीती सुनाई। अभिषेक की हालत इतनी खराब थी कि वह चल-फिर भी नहीं पा रहा था। गुलाबपुरा थाना प्रभारी हनुमान चौधरी ने बताया कि यह मामला दूसरे राज्य का होने के कारण 0 एफआईआर दर्ज करने के बाद रिपोर्ट को कोरबा पुलिस को भेज दिया गया है।

पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया, आइसक्रीम गोदाम किया गया सील

कोरबा सीएसपी भूषण ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि गुलाबपुरा थाना पुलिस द्वारा भेजे गए मेमो के आधार पर कोरबा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। अब तक 5 आरोपियों को हमने हिरासत में लिया है, जबकि आरोपियों की खपराभट्ठा स्थित आइसक्रीम गोदाम को नगर निगम की टीम ने सील कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति