राजस्थान में दलित लड़के को नंगा कर कुकर्म किया, रॉड से पीटा, फिर उसके ऊपर पेशाब भी किया

जयपुर
राजस्थान में दबंगों ने हैवानियत की सभी हदें पार पर दीं। एक दलित लड़के को नंगा करके उसके साथ कुकर्म किया गया। उसे रॉड से पीटा गया और फिर दो लोगों ने उसके ऊपर पेशाब भी किया। इस घटना को लेकर जहां विपक्षी कांग्रेस ने हमला बोला है, वहीं बीजेपी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान के सीकर जिले में 19 साल के एक दलित लड़के पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दलित लड़के ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया, घटना का वीडियो बनाया, उसे लोहे की रॉड से मारा और उसके ऊपर पेशाब किया।

यह घटना 8 अप्रैल को हुई जो 16 अप्रैल को प्रकाश में आई, जब दलित लड़के ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दलित लड़के ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ गांव में एक शादी की बारात देख रहा था। उसी दौरान जाट समुदाय के दो आरोपियों ने उसे घेर लिया। लड़के ने अपनी शिकायत में कहा कि दोनों ने उसे जातिवादी गालियां देनी शुरू कर दीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे उसके पिता को मारना चाहते थे, लेकिन वे मुझ पर हमला कर रहे हैं। उसके पिता देश से बाहर गए हुए हैं।

दलित लड़के ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उससे कपड़े उतारने को कहा। उसके बाद दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया। उन्होंने उसे डंडों और लोहे की रॉड से पीटा और उसके ऊपर पेशाब भी किया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अलावा बीएनएस की धारा 115 (2) (चोट पहुंचाना), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 352 (जानबूझकर अपमान करना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 133 (किसी व्यक्ति को अपमानित करने के इरादे से हमला करना) और 140 (3) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस घटना को लेकर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। सीकर की ताजा घटना ने तो सारी हदें पार कर दी हैं। वहीं, भाजपा ने कहा कि वह इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि सरकार इस तरह के मामले को लेकर गंभीर है। मामले की उचित जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति