आरएएस परीक्षा में चयनित 2168 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू आज

 अजमेर

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया के इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार साक्षात्कार 21 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके लिए कुल 2168 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। आयोग की ओर से इंटरव्यू की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उल्लेखनीय है कि इस भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी हुआ था। प्रारंभ में 905 पदों (राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) पर भर्ती होनी थी, जिसके लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बाद में पदों की संख्या बढ़ाकर 972 कर दी गई, जिसमें राज्य सेवाओं के 491 और अधीनस्थ सेवाओं के 481 पद शामिल हैं।

परीक्षा प्रक्रिया की बात करें तो प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 6,96,969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 4,57,927 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इसके बाद 20 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें 19,355 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया।

मुख्य परीक्षा 20 एवं 21 जुलाई 2024 को आयोजित की गई। इसके परिणाम 2 जनवरी 2025 को जारी हुए, जिसमें 2168 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किया गया। इनमें से दो अभ्यर्थियों के परिणाम शील्ड कवर में रखे गए हैं, 20 अभ्यर्थियों का परिणाम रद्द किया गया है और 3 का परिणाम प्रशासनिक कारणों से होल्ड किया गया है।

अब अंतिम चरण में इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसके बाद आरपीएससी द्वारा फाइनल परिणाम घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों में इसे लेकर भारी उत्साह है, क्योंकि लंबे समय से चली आ रही भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति