9 मई से पहले बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाने की संभावना

रायपुर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। बोर्ड परीक्षा की नतीजे मई के पहले सप्ताह में घोषित होंगे। माशिमं की ओर से मूल्यांकन दो चरणों में कराया गया। सभी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 5.71 लाख छात्र शामिल हुए थे। 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश के 36 केन्द्रों में किया गया है।

माशिमं से मिली जानकारी के अनुसार, किसी मूल्यांकनकर्ता के अनुपस्थित रहने पर भी संबंधित विषय का मूल्यांकन कार्य प्रभावित न हो और मूल्यांकन समय पर पूरा हो सके, इसके लिए इस बार मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या बढ़ाई गई थी। मूल्यांकन से पहले ही सभी मूल्यांकन केन्द्र के प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके अनुसार मूल्यांकन कराया गया।

मई के पहले सप्ताह में दोनों परीक्षाओं के नतीजे
मिली जानकारी के अनुसार, माशिमं मई के पहले सप्ताह में दोनों परीक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित कर सकती है। इसके लिए तैयारियों में जुटी हुई है। मूल्यांकन के बाद से नतीजे तैयार करने का काम तेजी से जारी है। इस बार 9 मई से पहले बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है।

इन छात्रों को मिलेंगे बोनस नंबर
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में खेल, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस, साक्षरता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बोनस अंक दिए जाते हैं। यह बोनस अंक राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर दिए जाते हैं, जिसमें राज्य स्तर के लिए 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर के लिए 15 अंक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए 20 अंक शामिल हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति