साईं बाबा की शिक्षाओं ने आम लोगों की ज़िंदगियों को असाधारण रूप से छुआ : विनीत रैना

मुंबई,

अभिनेता विनीत रैना ने कहा कि साईं बाबा की शिक्षाओं ने आम लोगों की ज़िंदगियों को असाधारण रूप से छुआ है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का नया शो ‘शिर्डी वाले साईं बाबा’दर्शकों को उम्मीद, करुणा और साईं बाबा की कालातीत शिक्षाओं से जुड़ी कहानियों की एक आत्मिक यात्रा पर ले जाएगा। अभिनेता विनीत रैना इस शो में पूजनीय साईं बाबा की भूमिका निभा रहे हैं।

विनीत रैना ने कहा, सच कहूं तो यह सिर्फ एक किरदार नहीं है, यह मेरे लिए एक दैवीय आशीर्वाद है। साईं बाबा की शिक्षाएं हमेशा मुझे प्रेरित करती रही हैं, लेकिन उन्हें पर्दे पर जीवंत करना शब्दों से परे है। मुझे ऐसा लगता है कि यह भूमिका मैंने नहीं चुनी, बल्कि इस भूमिका ने मुझे चुना है। हर दिन सेट पर एक आध्यात्मिक अनुभव की तरह लगता है। जब आप किसी ऐसे को चित्रित कर रहे हैं जिन्हें लोग पूजते हैं, तो यह बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी होती है। यह सिर्फ लुक या बॉडी लैंग्वेज की बात नहीं है, बल्कि उनकी शांति, बुद्धिमत्ता, निःस्वार्थ प्रेम और करुणा को भीतर से महसूस करके बाहर लाना होता है। इसके लिए सिर्फ अभिनय नहीं, समर्पण चाहिए।

विनीन रैना ने कहा,‘शिर्डी वाले साईं बाबा’ में आम लोगों की ज़िंदगियों में साईं बाबा की शिक्षाओं से आए बदलाव की कहानियां हैं। आस्था, दया और बदलाव की कहानियां। यह शो इस बात पर जोर देता है कि साईं बाबा की सीखों ने साधारण लोगों को असाधारण तरीके से छूआ है। यह शो भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है और हर किसी के लिए प्रासंगिक है। आज की दुनिया को सबसे ज़्यादा ज़रूरत है दयालुता और आस्था की। मैं चाहता हूं कि इस शो को देखकर लोग करुणा, निस्वार्थ सेवा और प्रेम जैसे मूल्यों से दोबारा जुड़ें।

‘शिर्डी वाले साईं बाबा’ हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति