इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर आज फिर होगा घमासान, LSG और DC में होगी भिड़ंत

नई दिल्ली
लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आज का मैच लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें चाहेंगी कि 12 अंकों तक पहुंचा जाए। यही कारण है कि मुकाबला दिलचस्प होगा। लखनऊ की टीम अपने होम ग्राउंड पर तीन मुकाबले चार में हार चुकी है। ऐसे में मेजबान टीम ज्यादा दबाव में होगी। ऐसे में आप जान लीजिए कि इस पिच का मिजाज कैसा रहेगा? क्या बल्लेबाज यहां अपना जौहर दिखाएंगे या गेंदबाज कहर बरपाएंगे? इसका जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिल जाएगा।

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां अब तक आईपीएल के 18 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 8 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 9 मैचों में उन टीमों ने जीत दर्ज की है, जिन्होंने रन चेज किया है। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 169 है, जबकि दूसरी पारी में भी 159 रनों तक टीमें औसतन पहुंचती हैं। इसी सीजन तीन मैचों में वह टीम जीती है, जिसने रन चेज की है और एक मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।

गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो 61 फीसदी विकेट तेज गेंदबाजों को मिले हैं, जबकि 39 फीसदी से ज्यादा विकेट स्पिनरों को यहां मिलते हैं। इससे कहा जा सकता है कि यहां तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों का भी दबदबा रहता है। हालांकि, इस मैदान की पिचों पर इस साल कुछ अलग तरह का रवैया देखने को मिल रहा है। पिछले साल 150 का टोटल भी डिफेंड हो रहा था, लेकिन अब 180 प्लस का टोटल भी चेज हो रहा है। हालांकि, अभी तक सिर्फ एक हाई स्कोरिंग मुकाबला इस साल यहां देखने को मिला है। उस मैच में भी मुंबई 204 रनों के जवाब में 191 तक पहुंच गई है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति