ISSF WORLD CUP 2025 में भारतीय शूटर सिमरनप्रीत कौर ने जीता सिल्वर मेडल, मनु भाकर चौथे स्थान पर रहीं

नई दिल्ली
 स्टार शूटर सिमरनप्रीत कौर बरार ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप सर्किट के दूसरे चरण के अंतिम दिन पेरू के लीमा में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार सिल्वर मेडल जीतकर भारत के लिए पहला सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदक जीता. वहीं, डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा.

सिमरनप्रीत ने पांच रैपिड-फायर शॉट्स के 10-सीरीज के फाइनल में कुल 33 हिट लगाए, जो चीन की सुन युजी से एक हिट पीछे रहे, जिन्होंने इस स्पर्धा में लगातार दो वर्ल्ड कप गोल्ड जीते हैं. दूसरी चीनी खिलाड़ी याओ कियानक्सुन ने 29 हिट के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. यह प्रतियोगिता में भारत का चौथा रजत था, जिसके साथ 2 स्वर्ण और 1 कांस्य भी था.

पहली सीरीज के बाद ही चीन की खिलाड़ी शीर्ष पर पहुंच गईं जबकि भारतीय निशानेबाजों ने दूसरी सीरीज से ही अपनी लय हासिल कर ली. छठी सीरीज में मनु और सिमरनप्रीत दोनों ने पांच-पांच शॉट लगाए जबकि ईशा ने चार निशाने लगाए.

इसके बाद मनु, ईशा और जर्मनी की डोरेन वेनकेम्प के बीच शूट ऑफ हुआ. ईशा सबसे पहले बाहर हो गईं. इसके बाद मनु ने दूसरे शूट ऑफ में डोरेन को पछाड़कर शीर्ष चार में जगह बनाई. मनु हालांकि अगली सीरीज के बाद एक अंक से पिछड़कर बाहर हो गईं.

इससे पहले, डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, मिक्सड टीम पिस्टल विश्व चैंपियन ईशा सिंह और सिमरनप्रीत की भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में जगह बनाई. मनु 585 प्वाइंट्स के साथ क्वालीफाइंग में दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सिमरनप्रीत 580 अंकों के साथ 5वें स्थान पर रहीं. पिछले अर्जेंटीना विश्व कप में इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाली ईशा सिंह ने 575 प्वाइंट्स हासिल कर 8वां और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान हासिल किया.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति