पहलगाम आतंकी हमले के बाद डीजीसीए ने एयरलाइनों को श्रीनगर के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया

श्रीनगर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद डीजीसीए ने एयरलाइनों को श्रीनगर के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने और रद्दीकरण शुल्क माफ करने का निर्देश दिया है. स्पाइसजेट ने छूट की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई. नागर विमानन मंत्रालय ने किराया स्थिर रखने को कहा है. एयर इंडिया और इंडिगो ने अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं ताकि पर्यटकों को राहत मिल सके. पहलगाम हमले के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को एयरलाइन कंपनियों से श्रीनगर से उड़ानों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है, ताकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पर्यटकों की वापसी आसान हो सके. इसके अलावा, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन कंपनियों से श्रीनगर के लिए उड़ान टिकटों के लिए रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण शुल्क माफ करने पर विचार करने को कहा है.

पहलगाम के पर्यटक स्थल पर आतंकी हमला
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया. इसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए. इनमें अधिकतर पर्यटक थे.

डीजीसीए ने जारी की एडवाइजरी
डीजीसीए ने एक एडवाजरी जारी कर कहा कि पहलगाम में हुई घटना के बाद अपने घर लौटने वाले पर्यटकों की ओर से डिमांड काफी बढ़ गई है. विमानन नियामक ने कहा, “इस संबंध में एयरलाइन कंपनियों को सलाह दी जाती है कि वे बढ़ती मांग के जवाब में उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए तुरंत कार्रवाई करें. इसके साथ ही, श्रीनगर से भारत भर के विभिन्न गंतव्यों तक निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करें, ताकि फंसे हुए पर्यटकों को निकालने में सुविधा हो.”

पर्यटकों को जरूरी सहायता प्रदान करें एयरलाइंस
डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनियों से यह भी कहा है कि उन्हें इस कठिन समय में अप्रत्याशित परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना कर रहे पर्यटकों को सभी जरूरी सहायता प्रदान किया जाए. इस बीच, नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि श्रीनगर रूट पर हवाई किराये में कोई उछाल न आए. एयर इंडिया और इंडिगो बुधवार को श्रीनगर से अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर रही हैं.

स्पाइसजेट ने कैंसेलेशन छूट की डेट बढ़ाई
स्पाइसजेट ने कहा, ”पहलगाम में हुए हमले के मद्देनजर हमने श्रीनगर से आने-जाने के लिए यात्रा के लिए पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण पर छूट को 30 अप्रैल, 2025 तक बढ़ा दिया है. यह छूट 22 अप्रैल या उससे पहले की गई सभी बुकिंग पर लागू होगी. मौजूदा स्थिति के बीच यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए हम आज श्रीनगर से दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भी संचालित कर रहे हैं. हम पीड़ितों, उनके परिवारों और इस कठिन समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ दिल से एकजुटता में खड़े हैं.”

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति