केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा- वक्त आ गया है पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को कठोर संदेश देने की आवश्यकता जताई। उन्होंने इस हमले को दुर्भाग्यपूर्ण और भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बताया। आठवले ने कहा कि टूरिस्टों को निशाना बनाकर इस प्रकार की घटना पहली बार देखने को मिली है, जो अत्यंत गंभीर और दुखद है। रामदास आठवले ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता आया है। उसने बार-बार घुसपैठियों के जरिए भारत की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की है। यह हमला एक बार फिर यह साबित करता है कि पाकिस्तान की नीयत कभी साफ नहीं रही। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए, सिर्फ सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं, बल्कि निर्णायक युद्ध के जरिए पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए और पीओके वापस लिया जाए।
आठवले ने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गंभीरता की सराहना की और कहा कि पीएम मोदी ने अपने सऊदी अरब दौरे को बीच में छोड़कर देश लौटने का निर्णय लिया, जो इस घटना के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जांच प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।
आठवले ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में शांति का माहौल बना था, लेकिन इस तरह का हमला दर्शाता है कि पाकिस्तान अब भी कश्मीर को अशांत करने की साजिशों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार आतंकियों ने पर्यटकों से नाम पूछकर, धर्म के आधार पर हत्या की, जो न केवल मानवता के खिलाफ है, बल्कि भारत की एकता पर भी हमला है।
उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दल इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं, जबकि इस समय पूरे देश को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। शहीद हुए जवानों और नागरिकों का अपमान करने के बजाय विपक्ष को सरकार का समर्थन करना चाहिए।
आठवले ने अंत में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना पर कड़ा और निर्णायक कदम उठाएंगे और पाकिस्तान को ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे वह हमेशा याद रखेगा।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति