धार जिले को केन्द्र सरकार से प्रधानमंत्री मित्रा पार्क की सौगात मिलना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के जनजातीय बहुल धार जिले को केन्द्र सरकार से प्रधानमंत्री मित्रा पार्क की सौगात मिलना बड़ी उपलब्धि है। इससे युवाओं के लिए 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। राज्य सरकार औद्योगीकरण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमने 2025 को उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम मित्रा पार्क के विकास में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग प्रदेश सरकार को मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्र की ओर से 2100 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना है। प्रदेश सरकार औद्योगिक केन्द्रों के विस्तार और पीएम मित्रा पार्क के शीघ्र लोकार्पण के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से हम प्रदेश में उद्योगों से विकास की गंगा बहाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा कि धार का यह पीएम मित्रा पार्क प्रदेश में औद्योगिक संरचना का बड़ा केंद्र बनेगा। इससे वस्त्र उद्योग सहित अन्य उद्योग धंधों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। वस्त्र उद्योग, मध्यप्रदेश की पहचान रहा है, केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य के जनजातीय अंचलों सहित प्रदेश में कपास की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा और हम कॉटन को पुनर्स्थापित कर पाएंगे। प्रदेश के कपास उत्पादक किसानों को भी पीएम मित्रा पार्क का लाभ मिलेगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति