इंदौर में निजी स्कूल की टीचर से स्कूल बस में दुष्कर्म, ड्राइवर कर रहा था ब्लैकमेल, टीचर ने परेशान होकर कपड़ों में लगाई आग

इंदौर
इंदौर में निजी स्कूल की टीचर से स्कूल बस में दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलक नगर पुलिस ने बस चालक पर केस दर्ज किया है। आरोपित टीचर को ब्लैकमेल करने लगा था। इस कारण पीड़िता ने कपड़ों में आग लगा ली। अस्पताल में स्वजन को घटना का पता चला। पुलिस के मुताबिक टीचर सेमलिया चाऊ स्थित स्कूल में नर्सरी के बच्चों को पढ़ाती है। उसने रोहित कल्याणे (बस चालक) के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। टीचर साल 2023 से स्कूल बस से ही स्कूल आना-जाना कर रही थी। रोहित से उसकी दोस्ती हो गई।
 
पहले दोस्त के रूम पर ले जाकर किया दुष्कर्म
दोनों फोन पर बातचीत और चैटिंग करने लगे। पिछले साल सितंबर में दोनों गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर गए थे। इस दौरान रोहित ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेहोशी छाने पर रोहित दोस्त के रूम पर ले गया और दुष्कर्म किया। उसके आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। इसी साल 25 जनवरी को टीचर की सगाई हो गई।

बस में ही किया दुष्कर्म
13 मार्च को स्कूल से छुट्टी होने के बाद बस से ही घर लौट रही थी। बस में पांच-छह बच्चे ही थे। रोहित ने बस दूसरे ड्राइवर शुभम को सौंप दी। उसने निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर बस में ही दुष्कर्म किया।

खुद के कपड़ों में आग लगा ली
रोहित ने उसे फिर कॉल कर धमकाया। फोटो वायरल करने की धमकी दी। टीचर ने परेशान होकर कपड़ों में आग लगा ली। जलने से स्वजन उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल लेकर आए। टीचर ने मामा-मामी को घटना बताई। मंगलवार को थाना में शिकायत कर केस दर्ज करवाया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति