सिंधु जल समझौते पर पाक को आई दोस्त की याद, चीन अगर भारत का ही पानी रोक दे तो क्या कर लेगा

इस्लामाबाद
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त ऐक्शन लिया है। 1960 से चले आ रहे सिंधु जल समौझेते को पहली बार रोकने का फैसला हुआ है तो वहीं दूतावास से कर्मचारी कम करने, वीजा रद्द करने औऱ बॉर्डर बंद करने जैसे निर्णय भी हुए हैं। इन फैसलों से पाकिस्तान बौखला गया है और अब उसे चीन की याद आ रही है। पाकिस्तान ने पहले तो सिंधु जल समझौते को लेकर कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जाएगा और वहां चीन एवं रूस जैसे देशों से अपील करेगा कि वे भारत के खिलाफ ऐक्शन लें। यही नहीं अब पाकिस्तान ने सीधे चीन के नाम की धमकी ही देना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी पत्रकार और पूर्व सांसद मुशाहिद हुसैन सैयद ने कहा कि भारत सरकार की ओर से सिंधु जल समझौता रोकने समेत जो फैसला लिए गए हैं, वह आरएसएस के कहने पर हुए हैं।

मुशाहिद हुसैन एक पाक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि अब पाकिस्तान ने जो फैसला लिया है, वह अच्छा है। हुसैन ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो जंग शुरू की है, वह आरएसएस के कहने पर की है। उन्होंने कहा कि 2025 में आरएसएस के 100 साल पूरे हो रहे हैं और इसलिए भी ऐसा माहौल बनाया गया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने के फैसले को भी मुशाहिद हुसैन ने कहा कि इससे भारत को बड़ा झटका लगेगा। हुसैन ने कहा कि इससे भारतीय जहाजों का किराया बढ़ जाएगा और लंबे वक्त में उसे नुकसान उठाना पड़ेगा। यही नहीं मुशाहिद हुसैन ने कहा कि पानी के मामले में भारत कोई खास ऐक्शन नहीं ले सकता। उसका कोई ऐक्शन तत्काल असर नहीं दिखाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान का पानी भारत रोकेगा तो चीन भी तो भारत का पानी रोक सकता है। सिंधु नदी और ब्रह्मपुत्र नदी का स्रोत तो तिब्बत से ही है, जो चीन के कब्जे में है। बता दें कि सिंधु नदी का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा को माना जाता है। यह नदी तिब्बत से होते हुए लद्दाख और जम्मू-कश्मीर से होते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करती है। यही नहीं मुशाहिद हुसैन ने कहा कि भारत की मीडिया में पाकिस्तान को लेकर नफऱत भरी हुई है। वह चाहता है कि जंग हो और हर घटना के बाद वह 5 मिनट के अंदर पाकिस्तान को दोषी ठहरा देता है। मुशाहिद हुसैन ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत की तरफ से कोई सैन्य हमला किया जाएगा। उन्होंने 2019 में जो हमला किया था, वह एक टेस्ट था। उन्होंने तब चेक कर लिया था और हम झुके नहीं थे।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति