ढह गया चेन्नई सुपर किंग्स का ‘चेपॉक किला’, RCB, DC के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी मारी सेंध

नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2025 में सबसे फिसड्डी टीम बन गई है। जारी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सात मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर है। पिछले कुछ सप्ताह से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपनी जगह से हिल भी नहीं सकी है। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर भी फिसड्डी साबित हुई है। टीम को घर पर सिर्फ एक जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ नसीब हुई है। जहां गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम ने 4 विकेट से मैच अपने नाम किया था।

चेन्नई को चार टीमों ने चेपॉक में रौंदा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेपॉक में जारी सीजन में टीम को पहली हार मिली थी। एमए चिदंबरम स्टेडियम में बेंगलुरु ने 50 रनों से हराया। बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। इससे पहले 2008 में बेंगलुरु ने चेन्नई को उनके घर पर मात दी थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने चेन्नई को 25 रनों से मात दी थी। दिल्ली ने चेन्नई को चेपॉक में 10 साल बाद हराया था।

शुक्रवार को आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहली बार एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2019 के बाद पहली बार चेपॉक में ऑल आउट हुई। जारी सीजन में कोलकाता ने भी चेन्नई को उसके घर पर रौंदा है।

चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर कुल पांच मैच खेले हैं और टीम ने चार मैच गंवाते हुए सिर्फ एक जीत हासिल की है। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने नौ मैच खेले हैं और सिर्फ दो जीत हासिल कर सकी है। चेन्नई सुपर किंग्स को सात मैच में हार का सामना करना पड़ा है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बीच सीजन से बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी जगह एमएस धोनी कप्तानी कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति