पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रक्षा मंत्री को दी सलाह, कहा- हमारी शक्ति का सदुपयोग करें

छतरपुर
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि अब राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने दावा कर रहे हैं कि वे अपनी शक्तियों के माध्यम से भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में बता सकते हैं.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सलाह देते हुए कहा कि हम तो भारत के रक्षा मंत्री से भी कहेंगे कि हमारी शक्ति का सदुपयोग करें. हम आधिकारिक तौर पर कोई अधिकारी तो नहीं बन सकते, लेकिन हमारे पास जो चेतना है, हनुमान जी की जो कृपा है, उसका राष्ट्रहित में उपयोग किया जाए. आने वाले समय में कहां, कौन सी और क्या संभावित घटनाएं हो सकती हैं, इस पर हमारी शक्ति का उपयोग किया जाए.

हम खुलकर बताएंगे तो कोई हमें ही उड़ा देगा- धीरेंद्र शास्त्री
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन यह सब गोपनीय तरीके से हो. अगर हम खुलकर बताएंगे तो कोई हमें ही उड़ा देगा. हम भारत के लिए भी अब काम शुरू कर रहे हैं, राष्ट्रहित के लिए, ताकि देश का भला हो. मन की बात कर देने से देश का भला नहीं होने वाला है. वही अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है. देश की सुरक्षा के संदर्भ में यह चर्चा अब तक सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हो चुकी है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति