एमसीबी : जिला निर्वाचन कार्यालय ने सहायक अधीक्षक एवं लेखापाल सह-उच्च श्रेणी लिपिक के पदों पर आवेदन आमंत्रित

एमसीबी

जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) में सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) / लेखापाल सह-उच्च श्रेणी लिपिक के पदों पर पदस्थापना के संबंध में, लेख है कि जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) में सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) / लेखापाल सह-उच्च श्रेणी लिपिक का पद जिले में पदस्थ लिपिकों से पदपूर्ति किया जाना है। अतः आपके विभाग/कार्यालय अंतर्गत उक्त पदों हेतु इच्छुक ऐसे लिपिक जो पात्रता की शर्तों को पूर्ण करते हों, ऐसे लिपिकों को जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) में आवेदन 12 मई 2025 तक प्रस्तुत करने हेतु सूचित करना सुनिश्चित करें।

पात्रता की शर्तें इस प्रकार हैं कि सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) (वेतन लेबल 8) हेतु जिले में पदस्थ ऐसे वरिष्ट प्रथम श्रेणी लिपिक, जिन्होंने सहायक अधीक्षक पद पर पदोन्नति की पात्रता अर्जित कर ली हो, पात्र होंगे। चयन का मापदण्ड योग्यता-सह-वरिष्ठता रहेगा। ऐसे कर्मचारी पात्र होंगे जिनकी कम से कम 5 वर्ष की सेवाकाल बाकी हो तथा जिनके कार्य का विगत 5 वर्षों का मूल्यांकन 'उत्कृष्ट' या 'बहुत अच्छा' श्रेणी का हो। लेखापाल-सह-उच्च श्रेणी लिपिक (वेतन लेबल 6) हेतु ऐसे लिपिक (सहायक वर्ग-3) पात्र होंगे जिन्होंने उच्च श्रेणी लिपिक (सहायक वर्ग-2) के पद हेतु पदोन्नति की पात्रता अर्जित कर ली हो, जिनके कार्य का विगत 5 वर्षों का मूल्यांकन 'उत्कृष्ट' या 'बहुत अच्छा' श्रेणी का हो एवं जो संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा संचालित लेखा प्रशिक्षण परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हों या जिले में कार्यरत ऐसे उच्च श्रेणी लिपिक (सहायक वर्ग-2) जो लेखा प्रशिक्षण परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हों। टीप यह है कि उक्त पद हेतु जिले अंतर्गत कार्यरत लिपिक वर्ग पात्र होंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति