MPPSC exam में हुआ बड़ा बदलाव, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति

इंदौर

एमपीपीएससी की एक अहम परीक्षा में बड़ा बदलाव हुआ है। लोकसेवा आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा निरस्त करने की जानकारी दी है। एमपीपीएससी की खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती की परीक्षा निरस्त की गई है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता में किए गए बदलाव के लिए आयोग ने यह फैसला लिया है। MPPSC द्वारा निरस्त की गई परीक्षा की फीस भी वापस की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी चयन परीक्षा 2024 को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा एक विज्ञप्ति जारी की गई है। आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था उनकी फीस लौटा दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता में बदलाव के कारण लिया फैसला

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद की शैक्षणिक योग्यता में भारत सरकार द्वारा संशोधन किया गया है। केंद्र सरकार की इस संबंध में 28 मार्च 2025 को अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के आधार पर एमपीपीएससी द्वारा ली जानेवाली खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा निरस्त की गई है।

मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) के पदों की पूर्ति के लिए आयोग की वेबसाइट पर विज्ञापन क्रमांक 57/2024, दिनांक 31.12.2024 को प्रकाशित किया गया था। कार्यालय आयुक्त, खाद्य लागू सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पत्र क्रमांक एक/स्था. 1/41-8/2022/2602, दिनांक 25.04.2025 में उल्लेख किया गया है कि उक्त पद की शैक्षणिक अर्हता में भारत सरकार द्वारा अधिसूचना, दिनांक 28.03.2025 के माध्यम से संशोधन किए जाने के कारण उक्त विज्ञापन निरस्त करने का अनुरोध किया गया है। अतः विभाग के अनुरोध पर उक्त विज्ञापन निरस्त किया जाता है।

उपरोक्त विज्ञापन अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर चुके अभ्यर्थियों को उनके द्वारा भुगतान किए गए शुल्क की वापसी संबंधित कार्यवाही ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इसके लिए आवेदक आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 15.05.2025 से दिनांक 30.05.2025 तक उपलब्ध लिंक पर शुल्क वापसी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति