हाउसफुल 5 का इंतजार आखिरकार खत्म, टीजर जारी

मुंबई

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ अपनी पांचवीं किस्त के साथ धमाकेदार वापसी करने को तैयार है। ‘हाउसफुल 5’ का टीजर आज यानी 30 अप्रैल 2025 को रिलीज हो चुका है। इस बार अक्षय कुमार और रितेश देशमुख समेत फिल्म में 18 दमदार कलाकारों की टोली नजर आएगी। खास बात यह है कि फिल्म में सिर्फ हंसी-मजाक ही नहीं, बल्कि एक मर्डर मिस्ट्री का रोमांच भी होगा।

टीजर में दिखा हंसी और सस्पेंस का तड़का
‘हाउसफुल 5’ का टीजर देखने के बाद लोग इसे अभी से सोशल मीडिया पर ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। टीजर में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख अपनी चिरपरिचित कॉमेडी के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडीज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसे 18 सितारे अपने किरदारों के साथ इंट्रोड्यूस किए गए हैं। टीजर में एक शानदार क्रूज शिप पर सभी सितारे नजर आए हैं, जहां हंसी-ठिठोली के बीच एक मर्डर की गुत्थी सुलझाई जाएगी। यह कॉमेडी और सस्पेंस का मिश्रण फैंस के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगा।

कहानी में क्या है खास?
‘हाउसफुल 5’ की कहानी एक क्रूज शिप पर आधारित है, जहां मर्डर मिस्ट्री भी दर्शकों को बांधे रखेगी। टीजर से संकेत मिलता है कि क्रूज पर मौजूद हर किरदार इस मर्डर का संदिग्ध हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक संजय दत्त और जैकी श्रॉफ पुलिस अधिकारियों की भूमिका में नजर आ सकते हैं जो इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करेंगे।  

 इन दिन होगी रिलीज
‘हाउसफुल 5’ को साजिद नाडियाडवाला ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया । साजिद इस फ्रेंचाइजी के साथ शुरू से जुड़े रहे हैं और हर बार दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आए हैं। इस बार उनकी पत्नी वर्धा नाडियाडवाला भी प्रोडक्शन में उनका साथ दे रही हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मानसुखानी ने किया है, जिन्हें ‘दोस्ताना’ के लिए जाना जाता है। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

हाल ही में रिलीज हुई है अक्षय की ये फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी हैं। फिल्म को सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी सराहा है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 100 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति