चेन्नई एयरपोर्ट पर अजित कुमार को पैर में लगी चोट अस्पताल में हुए भर्ती

 चेन्नई

एक्टर अजित कुमार को बुधवार, 30 अप्रैल को पैर में चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 29 अप्रैल को चेन्नई के ही एयपोर्ट पर फैंस ने बुरी तरह घेर लिया था, जिस कारण उन्हें पैर में मामूली चोट आई थी। वह पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद दिल्ली से शहर लौटे थे। अब इस घटना के बाद वह अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि घरबाने की कोई बात नहीं है।

अजित कुमार के करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया है, 'अजित कुमार सर को चेन्नई एयरपोर्ट पर भारी भीड़ द्वारा घेर लिए जाने के कारण उनके पैर में मामूली चोट लग गई थी। इसलिए, उन्हें फिजियोथेरेपी के लिए भर्ती होना पड़ा। एक्टर को आज शाम 30 अप्रैल को छुट्टी मिलने की संभावना है। उनकी तबीयत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।'

भीड़ के कारण लगी अजित को चोट

'थांथी टीवी' के मुताबिक, मंगलवार, 29 अप्रैल को जब एक्टर अजित कुमार दिल्ली से चेन्नई पहुंचे तो एयपोर्ट पर उनके इंतजार में भारी भीड़ इकट्ठा थी, जिसको सम्भालना बहुत मुश्किल था। ऐसे में जह वह आए तो भीड़ ने घेर लिया और इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनके पैर में चोट लग गई। अब या तो उनके पै में मोच आ गई या फिर उनके पैर लोग चढ़ गए। अभी कुछ साफ नहीं है।

अजित कुमार को मिला पद्म भूषण

बता दें कि अजित कुमार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से पद्म भूषण मिला था। इस दौरान उनके साथ पत्नी शालिनी भी मौजूद थीं। उन्होंने जनवरी, 2025 में सम्मान मिलने की खुशी जताई थी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी जताया था। काम की बात करें तो अजित हाल ही में 'गुड बैड अग्ली' में नजर आए थे।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति