राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र की बस्तियों में भ्रमण कर रहवासियों की सुनी समस्याएं

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों का भ्रमण के दौरान जनता से उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि समस्याओं का मौके पर निराकरण के प्रयास भी किये जा रहे है। उन्होंने कहा सीवेज, नाली मरम्मत आदि के कार्यों को वर्षा पूर्व करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर को शंकराचार्य होम्स के रहवासियों ने जलापूर्ति में कम प्रेशर, पानी की कमी, स्ट्रीट लाइट की खराबी एवं सीवेज संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। राज्यमंत्री ने शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। अंजलि विहार के नागरिकों ने जनसंवाद के दौरान जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व्यवस्था जैसे विषयों को उठाया। इस पर त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

प्रोसपेरा कॉलोनी, वैष्णों परिसर और रामेश्वरम कॉलोनी के रहवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने, सीवेज व्यवस्था दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइट सुधारने एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यशोदा गार्डन में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीवेज व्यवस्था को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने एवं पार्क निर्माण कार्यों को गति देने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

गायत्री विहार में रहवासियों ने बताया कि सीवेज लाइन तो हैं, लेकिन वह सीवेज नेटवर्क से कनेक्ट नहीं है। राज्यमंत्री ने मौके पर जाकर अधिकारियों को सीवेज लाइन का कार्य बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। शिव शक्ति मंदिर गुलाबी नगर में मंदिर के आसपास पेविंग ब्लॉक, स्ट्रीट लाइट, 2 हाईमास्क और मंदिर के मुख्य द्वार पर गेट की मांग को तुरंत स्वीकार करते हुए अधिकारियों को शीघ्र इन्हें पूरा करने के लिए निर्देशित किया।

भेल संगम कालोनी बाग सेवनिया के रहवासियों ने मुख्य रूप से 80 फीट रोड पर लाइट की व्यवस्था, खुली पड़ी नालियों पर फर्श लगाने, मेन रोड पर स्पीड से वाहन गुजरते हैं, इसलिए ब्रेकर बनवाने की मांग की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए बताया कि निर्माण एजेंसी जल्द काम शुरू कर देगी। उन्होंने तुरंत ही निर्माण कार्य के लिए भूमि-पूजन भी कर दिया।

पचपन झुग्गी बस्ती बागमुगालिया, मिसरोद की महिलाओं ने पेयजल, बिजली नहीं मिलने, नाली निर्माण अधूरा छोड़ने की शिकायत की। ईस्टन काउंटी कालोनी की महिलाओं ने सीवेज लाइन नहीं होने, पेयजल सप्लाई में कठिनाई, नाली निर्माण, कचरा नहीं उठने, स्ट्रीट लाइट और पुलिस की गश्त नहीं होने की बात रखी। मेट्रो आशियाना काम्पलेक्स के रहवासियों ने नर्मदा जल सप्लाई की मांग प्रमुखता से रखी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

पार्षद प्रताप वारे, जितेंद्र शुक्ला, श्रीमती शीला पाटीदार, सुमोनिका ठाकुर सहित बड़ी संख्या में रहवासी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति