शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में करेंगे विकसित:मंत्री सारंग

भोपाल

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरूवार को तात्या टोपे स्टेडियम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रदेशव्यापी “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2025” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री सारंग ने कहा कि "ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर – 2025" मध्यप्रदेश के युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। यह शिविर केवल खेल सिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक सजग, अनुशासित और सक्षम नागरिक के रूप में तैयार करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस नवाचार के अंतर्गत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, खेल अकादमियों से जुड़ाव और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर मिलेंगे।

शिविर के नये प्रारूप से खिलाड़ियों को मिलेगा अवसर

मंत्री सारंग ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए जाने वाले पारंपरिक ग्रीष्मकालीन खेल शिविर को इस वर्ष एक नवीन रूप प्रदान किया गया है। मध्यप्रदेश में पहली बार “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर – 2025” को नए तरीके से प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य केवल खेलों से जुड़ाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच बनेगा जहाँ से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में तराशा जाएगा।

उत्कृष्ट खिलाड़ी निर्माण की त्रि-स्तरीय योजना

मंत्री सारंग ने बताया कि त्रि-स्तरीय योजना के तहत हम उत्कृष्ट खिलाड़ी निर्माण करेंगे। इसमें प्रथम चरण में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित किया जायेगा। द्वितीय चरण में चयनित खिलाड़ियों को विभाग की ‘प्रतिभा खोज’ और ‘खेलो बढ़ो अभियान’ जैसे योजनाओं से जोड़ा जाएगा। तृतीय चरण में शीर्ष खिलाड़ियों को खेल अकादमियों और ‘खेलो एमपी’ सहित विभाग की प्रमुख प्रतियोगिताओं में सम्मिलित कर भविष्य के चैंपियन तैयार किए जाएंगे।

शिविर में खेलों के साथ शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास पर फोकस

मंत्री सारंग ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चें खेल के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व और बौद्धिक विकास पर भी कार्य करेंगे। विद्यार्थियों को व्हॉलीबाल, जिम्नास्टिक, जूडो, ताईक्वांडों, बॉक्सिंग, कबड्डी, तलवारबाजी, कराते, मल्लखम्ब, टेबिल टेनिस, स्केटिंग, कुश्ती, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, एरोबिक, स्कवैश, एथलेटिक्स, शूटिंग (रायफल/पिस्टल) का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इन खेलों के साथ ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिये आध्यात्म, योग सहित विभिन्न गतिविधियों को सम्मिलित किया गया है।

शिविर के लिये ऑनलाइन होंगे रजिस्ट्रेशन

मंत्री सारंग ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में 30 जून तक “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2025” का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिये विद्यार्थी 18 मई तक MYMP पोर्टल www.merayuva.mp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। पंजीकरण लिंक विद्यार्थियों को SMS के माध्यम से प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि लिंक के माध्यम से विद्यार्थी सरलता से अपना पंजीयन पूरा कर सकेंगे। पंजीयन के पश्चात विद्यार्थियों की प्रोफाइल बनेगी। इस प्रोफाइल का उपयोग खेल प्रतिभा खोज सहित अन्य कार्यक्रमों के लिये भी किया जायेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति