राजस्थान में मिले 27 बांग्लादेशी, पुलिस कर रही पूछताछ

सलूंबर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजस्थान सरकार ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के बाद पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ दी है।

इसी कड़ी में उदयपुर संभाग के सलूंबर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने इलाके में संचालित खदानों, फैक्ट्रियों, ईंट भट्टों और अन्य कार्य स्थलों पर काम कर रहे श्रमिकों की पहचान प्रक्रिया शुरू की। बुधवार को महिला थाना प्रभारी इन्द्रवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने ग्राम सेरिया के एक ईंट भट्टे पर छापेमारी की।

जांच के दौरान कुछ श्रमिकों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं और कुछ लोग पास की झाड़ियों में भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए 27 संदिग्ध लोगों को मौके पर ही डिटेन किया और पहचान दस्तावेजों की जांच की। सभी के पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं पाया गया।

पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2014 के आसपास पश्चिम बंगाल से भारत में घुसपैठ कर चुके हैं और हाल ही में मजदूरी की तलाश में सलूंबर पहुंचे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों को पहचान छिपाकर रहने में किसने मदद की।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति