प्रदेश के 26 जिलों के लिए रेड और औरेंज अलर्ट जारी, तेज आंधी और तूफान के साथ होगी बारिश

रायपुर

छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों के लिए रेड और औरेंज अलर्ट जारी किया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में 80 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी (50-60 KMPH की स्पीड से) और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की भी संभावना है.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला प्रदेश का मौसम
बता दें, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से बीते 3-4 दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है. इन दिनों लगातार प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी पड़े हैं. आज सुबह से मौसम साफ रहने के बाद अचानक फिर से 80KM प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी और बारिश की संभावना है. अगले 3 दिनों तक अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना बनी रहेगी.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पंजाब और उत्तर राजस्थान के साथ पश्चिम हरियाणा के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में फैसला हुआ है. एक उत्तर-दक्षिण दिशा में फैली द्रोणिका पंजाब से शुरू होकर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए उत्तर केरल तक लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. इसी प्रकार, एक पूर्व-पश्चिम दिशा की द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान से शुरू होकर उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति