अमेरिका से आई ‘उड़ती हुई तलवार’, बिना धमाके दुश्मन को काट देगी भारतीय सेना की नई मिसाइल!

नई दिल्ली
भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने के लिए एक खुफिया लेकिन खतरनाक हथियार खरीदा है। यह मिसाइल कोई आम हथियार नहीं बल्कि एक 'उड़ती हुई तलवार' है, जिसे V-Sword Missile के नाम से जाना जाता है। इसका असली नाम है Hellfire R9X Missile। इस मिसाइल की खास बात ये है कि ये धमाका नहीं करती बल्कि दुश्मन को छह घातक ब्लेड्स से काटकर खत्म कर देती है। अब भारत ने इसे अमेरिका से इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट के तहत खरीदने का फैसला किया है।

आतंकियों के खिलाफ सटीक वार
इस मिसाइल का इस्तेमाल खासतौर पर उन्हीं स्थितियों में किया जाता है जहां आतंकी आम नागरिकों के बीच छिपे होते हैं। पारंपरिक मिसाइलों से वहां हमला करने पर आम लोगों को भी नुकसान पहुंच सकता है, लेकिन V-Sword सिर्फ अपने टारगेट को खत्म करती है। इसका सबसे चर्चित उदाहरण अमेरिका द्वारा 2022 में किया गया था, जब अलकायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी को अफगानिस्तान में इसी मिसाइल से मार गिराया गया।

85 मिसाइलें, 48 लॉन्चर और नाइट विजन डिवाइस की खरीद
पाकिस्तान से बढ़ते तनाव और संभावित खतरों को देखते हुए भारत ने अमेरिका से 85 V-Sword मिसाइलें, 48 लॉन्चर और नाइट विजन साइट्स खरीदने का निर्णय लिया है। ये सब कुछ इमरजेंसी खरीद प्रक्रिया के तहत हो रहा है, ताकि तुरंत ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा किया जा सके।

ड्रोन वॉर का नया चेहरा
आज के दौर में जहां युद्ध मैदानों की जगह डिजिटल और ड्रोन टेक्नोलॉजी ले रही है, वहां यह मिसाइल एक गेम चेंजर साबित हो सकती है। भारत के पास पहले से ही कई आधुनिक ड्रोन हैं जो अब इन मिसाइलों को लेकर उड़ान भर सकते हैं। V-Sword मिसाइल की तैनाती भारत की सुरक्षा रणनीति में एक नया अध्याय जोड़ रही है। अब भारत भी उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास सर्जिकल और सटीक हमलों के लिए हाई-प्रिसिशन हथियार हैं।

अमेरिका से मिली मिसाइल, अब भारत के पास
यह मिसाइल अब तक सिर्फ अमेरिका के पास थी और उसका इस्तेमाल आतंक के खिलाफ ऑपरेशन में होता था। अब भारत के पास भी यह अत्याधुनिक हथियार होगा, जिससे सीमा पार छिपे आतंकियों को सुरक्षित तरीके से निशाना बनाया जा सकता है।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति