मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- यूसीसी पर फैलाई जा रही हैं भ्रांतियां, पहलगाम घटना पर सख्त रुख

हरिद्वार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर आयोजित परिचर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने हमें बहुमत दिया, हमने वादा निभाया। कुछ लोग यूसीसी को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन हम जन जागरूकता के जरिए हर भ्रम का जवाब देंगे। पहलगाम जैसी घटनाओं का जवाब देने के लिए भारत तैयार है।
मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। उन्होंने साफ किया कि यूसीसी के तहत मूल निवास प्रमाण पत्र देने जैसी बातें पूरी तरह निराधार हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, "महिला सशक्तिकरण और समाज में समानता लाने के लिए यूसीसी एक ऐतिहासिक कदम है। 2022 के चुनाव में उत्तराखंड की जनता ने इसे लेकर जो विश्वास दिखाया, हमने उस पर खरा उतरने का प्रयास किया है। अब यह कानून राज्य में लागू हो चुका है और इससे न्याय प्रक्रिया और अधिक सरल होगी।"
सीएम धामी ने बताया कि सरकार जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यूसीसी से जुड़ी सही जानकारी देगी।
जातिगत जनगणना को लेकर भी सीएम धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और इस दिशा में भी केंद्र सरकार गंभीरता से काम कर रही है।
वहीं, पहलगाम हमले को लेकर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि भारत अब कमजोर नहीं है और हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
चारधाम यात्रा को लेकर भी सीएम ने कहा कि यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन राज्य सरकार ने इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति