पीटीईटी के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

जयपुर

राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए समन्वयक कार्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 मई, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (ptetvmoukota2025.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा राजस्थान में शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों (दो वर्षीय बी.एड. और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए./बी.एड. अथवा बी.एससी./बी.एड.) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी भी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके। परीक्षा 15 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन के लिए योग्यता

राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम हेतु किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक और राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा एवं तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

वहीं, चार वर्षीय एकीकृत बी.ए./बी.एड. या बी.एससी./बी.एड. पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक और आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है, और अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य डिजिटल पेमेंट विकल्पों के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

    सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं।
    अब होमपेज पर, PTET 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
    इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
    फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
    अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति