बॉयफ्रेंड टिमोथी के साथ काइली जेनर की रोमांटिक कोर्टसाइड डेट, मैच के दौरान सरेआम लिपकिस करता दिखा कपल

लंदन,

अभिनेत्री काइली जेनर अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में काइली को उनके बॉयफ्रेंड टिमोथी चालमेट के साथ एक एनबीए मैच के दौरान स्पॉट किया गया, जहां दोनों अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते नजर आए। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मैच के दौरान काइली और टिमोथी की बॉडी लैंग्वेज ने उनके बीच की नजदीकियों को साफ कर दिया। 27 वर्षीय काइली पूरे समय टिमोथी चालमेट (29 वर्ष) के साथ बाहों में बाहें डाले बैठी रहीं। उन्होंने एक्टर का हाथ यूं थामे रखा, मानो दुनिया की कोई फिक्र न हो।

मैच के दौरान दोनों को बीच खूब हंसी मजाक हुआ। इतना ही नहीं मैच के बीच दोनों एक दूसरे संग कोजी भी होते दिखे। काइली और टिमोथी एक दूसरे को सरेआम लिपकिस करते नजर आए। दुनियाभर में अपने ब्यूटी ब्रांड और स्टाइलिश लुक्स के लिए मशहूर काइली जेनर इस मौके पर भी अपने फैशन सेंस से लोगों को प्रभावित करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने एक लो-कट व्हाइट टैंक टॉप के साथ लेदर ट्राउजर और डिज़ाइनर बूट्स पहने, जिसमें वह काफी प्रभावशाली लगीं। वहीं, टिमोथी चालमेट ने अपने स्ट्रीट स्टाइल को बरकरार रखते हुए एक कोबे ब्रायंट टी-शर्ट, फीकी डेनिम जींस, और स्प्लिस्ड प्लेड जैकेट के साथ टिम्बरलैंड बूट्स पहने थे। यह आउटफिट उनके कैज़ुअल लेकिन कूल फैशन सेंस को दर्शाता था। बता दें, काइली और टिमोथी के रिश्ते की खबरें पहली बार अप्रैल 2023 में सामने आई थीं। तब से दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत हद तक निजी रखा है, लेकिन समय-समय पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में दोनों को एक साथ देखा जाता है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति