प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत सीज़न 4’ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया

मुंबई,

 प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज़ पंचायत सीज़न 4 का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया है। यह खास टीज़र विश्व श्रृव्य दृश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) में रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता जगा दी है। “द मेकिंग ऑफ पंचायत-ग्रासरूट स्टोरीटेलिंग” पर एक दिलचस्प पैनल डिस्कशन ने दर्शकों को शो की रचनात्मक यात्रा के पीछे की झलक दी। इस बातचीत के दौरान यह बताया गया कि कैसे पंचायत जैसी सीरीज़ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। चर्चा के अंत में सीज़न 4 का फर्स्ट लुक टीज़र खासतौर पर लॉन्च किया गया, जिसे देखकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और इंतज़ार की लहर दौड़ गई है।

चर्चा में पंचायत के लीड कलाकार जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और सुनीता राजवार के साथ निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और लेखक चंदन कुमार मौजूद रहे। बातचीत को प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेंघानी ने होस्ट किया। इस दौरान सभी ने बताया कि कैसे गांव की सादगी, असली भावनाएं और जमीन से जुड़ी कहानियां पंचायत को खास बनाती हैं। द वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई 'पंचायत 4' को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है। इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा एवं अक्षत विजयवर्गीय ने किया है। इस नई सीज़न में वही पुराना पसंदीदा कास्ट वापसी कर रहा है, जिसमें जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा का नाम शामिल है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति