भारत में बंद किया इमरान खान, बिलावल भुट्टो का ‘एक्स’ अकाउंट

नई दिल्ली

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के 'एक्स' अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार के 'एक्स' अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने दावा किया था कि इस्लामाबाद के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है, जिससे पता चलता है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली 24 से 36 घंटे के भीतर पड़ोसी देश पर सैन्य हमला कर सकता है।

इमरान खान और बिलावल भुट्टो के 'एक्स' अकाउंट पर एक संदेश लिखा हुआ सामने आ रहा है। इसमें लिखा है कि कानूनी मांग के जवाब में इसे भारत में रोक दिया गया है। पाकिस्तानी राजनेताओं के एक्स अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर और कवर इमेज ब्लैंक (खाली) दिख रही है।

यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर की गई। हमले में प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा 'द रेजिस्टेंस फोर्स' (टीआरएफ) के आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों पर गोलीबारी की और 26 की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद कई पाकिस्तानी राजनेताओं के 'एक्स' अकाउंट प्रतिबंधित किए गए। इसके अलावा भारत ने हनिया आमिर और माहिरा खान सहित कई पाकिस्तानी अभिनेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति