‘आदिपुरुष’ के तेलुगु मार्केट में राइट्स 120 करोड़ रुपये में पहले ही बिक चुके थे : ओम राउत

मुंबई,

जानेमाने निर्देशक ओम राउत ने कहा कि उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के तेलुगु मार्केट में राइट्स 120 करोड़ रुपये में पहले ही बिक चुके थे। ओम राउत ने हाल ही में विश्व श्रृव्य दृश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 में ‘चेंजिंग फेस ऑफ़ इंडियन सिनेमा ’ नामक सत्र में भाग लिया। इस समिट के दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और दक्षिण भारतीय दर्शकों में उनकी लोकप्रियता को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

ओम राउत ने कहा, मेरी पहली फिल्म मराठी में थी, जिसका नाम था लोकमान्य: एक युगपुरुष (2015)। इसने महाराष्ट्र में 14 करोड़ रुपये की कमाई की। बहुत कम गैर-मराठी भाषी लोगों ने फिल्म देखी। फिल्म ने बेंगलुरु, इंदौर और दिल्ली में थोड़ी कमाई की। मुझे एहसास हुआ कि मेरी भाषा में बनी विशेष फिल्मों की कुछ मांग थी। मैं बहुत खुश था कि साउथ मुंबई का एक बच्चा मराठी फिल्म बनाता है और वह बेंगलुरु में देखी जाती है। यह बहुत संतोषजनक था।

ओम राउत ने तानाजी: द अनसंग वॉरियर के बारे में बात करते हुए बताया, “तानाजी (2020) ने कुल 300 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें से आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के तेलुगु भाषी राज्यों से 14 करोड़ रुपये आए। हिंदी फिल्में वहां सामान्यतः इतनी कमाई नहीं करतीं। एक हिंदी फिल्म आमतौर पर वहां 4-5 करोड़ रुपये कमाती है, लेकिन हमारी फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की कमाई की।”

ओम राउत ने बताया, “फिर मैंने अपनी तीसरी फिल्म बनाई, आदिपुरुष (2023)। इसे हिंदी और तेलुगु में एकसाथ शूट किया गया। फिल्म की रिलीज से पहले ही तेलुगु बाजार के अधिकार 120 करोड़ रुपये में बिक चुके थे। इसका मतलब है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने फिल्म देखी। उन्होंने कहा, “एक कलाकार की जरूरत होती है ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचना। यदि हम अपनी स्थानीय कहानियों को सच्चे मन से और मजबूती से कहें, तो वे पूरी दुनिया में गूंजेंगी।”

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति