अमोल पराशर न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि बेहतरीन को-स्टार भी हैं : निम्रत कौर

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा है कि अभिनेता अमोल पराशर न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि उनके बेहतरीन को-स्टार भी हैं। निम्रत कौर ने थ्रिलर सीरीज कुल: द लीगेसी ऑफ द रायसिंह्स’ में अमोल पराशर के साथ काम किया है। बालाजी डिजिटल निर्मित, एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रस्तुत तथा साहिर रज़ा के निर्देशन में बनी सीरीज कुल: द लीगेसी ऑफ द रायसिंह्स जियोहॉटस्टार पर दो मई से स्ट्रीम हो रही है। सीरीज़ कुल: द लीगेसी ऑफ द रायसिंह्स’ एक ऐसे शाही परिवार के भीतर के रिश्तों, प्यार और बदले की जटिलताओं को उजागर करती है, जहां झूठ और दर्द के बीच सच्चाई की तलाश एक रोमांचक सफर पर ले जाती है। इस सीरीज में निम्रत कौर और अमोल पाराशर के अलावा ऋद्धि डोगरा, गौरव अरोड़ा, रोहित तिवारी और राहुल वोहरा जैसे शानदार कलाकार भी हैं।

सीरीज़ 'कुल' की शूटिंग के दौरान का अनुभव साझा करते हुए निम्रत कौर ने अपने को-स्टार और रियल लाइफ भाई जैसे दोस्त अमोल पाराशर से जुड़ी कुछ मज़ेदार घटनाओं को याद किया।निम्रत कौर ने कहा,अमोल तो जैसे चोट खाने में माहिर थे। मुझे दो सीन खासतौर पर याद हैं। एक बार ऋद्धि के किरदार को उन्हें धक्काा देना था और अमोल एक टेबल पर गिरते हैं, जो सीन का हिस्सा था। लेकिन फिर वो सच में उस टेबल के काँच से टकराकर गिर पड़े।

निम्रत कौर ने कहा, एक बार एक को-एक्टर को अमोल पर फोन फेंकना था, लेकिन वो गलती से सीधा उनके सिर पर लग गया। सच कहूं तो ये सेट पर एक मजाक बन गया था, लेकिन हमें खुशी है कि अमोल,जो न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि मेरे बेहतरीन को-स्टार भी हैं, उन्हेंर चोट नहीं आई और आज भी यह किस्सा हंसते हुए सुनाते हैं। इन सबके बावजूद, शूटिंग का अनुभव बेहद मजेदार रहा। पूरी कास्ट और क्रू कमाल के थे, और कैमरे के पीछे की मस्ती ने इसे और भी खास बना दिया।

 

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति