विपुल अमृतलाल शाह और मनोज बाजपेयी की जोड़ी लेकर आ रही है राजनीतिक थ्रिलर ‘गवर्नर’!

मुंबई,

 बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह, अभिनेता मनोज बाजपेयी को लेकर राजनीतिक थ्रिलर ‘गवर्नर’ बनाने जा रहे हैं। विपुल अमृतलाल शाह अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ मिलकर एक आगामी राजनीतिक थ्रिलर ‘गवर्नर’ पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में मनोज बाजपेयी गवर्नर की टाइटल भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म एक जबरदस्त, कमर्शियल एंटरटेनर होगी, जिसमें राजनीतिक ड्रामा और थ्रिलर का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

विपुल, जिन्होंने आंखें, वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम, नमस्ते लंदन, लंदन ड्रीम्स, एक्शन रिप्ले, और नमस्ते इंग्लैंड जैसी फिल्में बनाई हैं, इस फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी चिन्मय मांडलेकर को सौंपी गई है।‘गवर्नर’ बीते दो वर्षों से सनशाइन पिक्चर्स के तहत डेवलपमेंट में है। फिल्म के अन्य मुख्य किरदारों की कास्टिंग फिलहाल चल रही है। प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है और शूटिंग जुलाई से अगस्त के बीच शुरू होने की संभावना है। मनोज बाजपेयी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि यह उनके करियर का एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार होगा। वहीं दूसरी ओर, विपुल अमृतलाल शाह अपनी अगली फिल्म ‘हिसाब’ की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। यह एक हाई-ऑक्टेन हाइस्ट थ्रिलर होगी, जिसमें जयदीप अहलावत और शेफाली शाह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति