सुशासन तिहार : सहसपुर लोहारा वार्ड क्रमांक 08 में स्ट्रीट लाइट से रात्रिकालीन सुरक्षा और आवागमन में मिली सुविधा

  रायपुर,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन द्वारा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए ’सुशासन तिहार’ के माध्यम से आमजन की आवाज को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी दिशा में कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 08 के निवासी श्री बोधन दास की एक महत्वपूर्ण समस्या का शीघ्र निराकरण किया गया, जिससे न केवल उन्हें राहत मिली, बल्कि अन्य नागरिकों को भी बेहतर सुविधा का लाभ मिला।

श्री बोधन दास ने अपने वार्ड में लंबे समय से खराब या अनुपलब्ध स्ट्रीट लाइट की समस्या को देखते हुए ’सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था। उनके आवेदन पर नगर पंचायत प्रशासन ने तत्परता दिखाई और शीघ्र कार्यवाही करते हुए उनके क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित कर दीं। इस कार्य के पूर्ण होने से वार्ड क्रमांक 08 में अब रात्रिकालीन सुरक्षा और आवागमन में सुविधा मिली है। क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन और शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब मोहल्ले में अंधेरा नहीं रहता, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रात में बाहर निकलने में आसानी हुई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति