योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में एक-एक कर सभी से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा, बच्चों को दुलारा

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 'जनता दर्शन' में एक-एक कर सभी से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। प्रत्येक पीड़ित की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में कई पीड़ित अपने परिवार के साथ आए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा, उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट भी दी। उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ने व उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

सीएम ने हर किसी की समस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री करीब एक पखवाड़े बाद रविवार को फिर जनता दर्शन में खुद मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश भर से 60 से अधिक फरियादी आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिकों के चेहरे पर खुशहाली लाना ही सरकार की प्राथमिकता है और सरकार इसके लिए पहले दिन से कार्य कर रही है। जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण समेत अनेक मामले आए। उन्होंने प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम ने समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ के कुंडा में विगत दिनों एक स्कूल में मासूम से यौन उत्पीड़न की घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, दो महिलाओं ने पुलिस से संबंधित शिकायत की, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में लखनऊ के एक राजमिस्त्री वृद्धावस्था पेंशन की फरियाद लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। आरटीई, खेत की पैमाइश, आवास, चकरोड, खेतों में कब्जा, बिजली कनेक्शन समेत कई अन्य समस्याओं को लेकर पीड़ित पहुंचे, जिसके समाधान का मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति