बुरहानपुर के शाहपुर रेंज में मृत मिली बाघिन, गर्भ में पल रहे तीन शावकों की भी मौत, जांच में जुटी टीम

बुरहानपुर

 जिले के शाहपुर वन परिक्षेत्र के चौंडी बीट क्रमांक 428 में गर्भवती बाघिन मृत अवस्था में मिली है. दरअसल बाघिन के पेट में 3 शावक पल रहे थे, पेट में पल रहे तीन शावकों की भी जान चली गई है. बाघिन का शव, 2-3 दिन पुराना बताया गया, फॉरेंसिक जांच में बाघिन के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है.

10 दिन में होने वाला था प्रसव

जानकारों के मुताबिक, बाघिन का प्रसव 7-10 दिन में संभावित था. डीएफओ के मुताबिक, बाघिन की उम्र ढाई से तीन साल है. फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. बता दें कि जिले में 1 साल में 3 बाघों की मौत हो चुकी हैं. ऐसे में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है.

जंगल में मिला बाघिन का शव

बता दें कि, 2 मई की रात्रि को चौंडी के जंगल में मादा बाघ की मौत का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद नई दिल्ली से एनटीसीए और भोपाल से मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक की टीम भी मौके पर पहुंची. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर घटना स्थल निरीक्षण किया गया, आसपास से सेंपल जुटाए गए, साथ ही डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्रवाई की गई है.

डीएफओ विद्या भूषण सिंह ने बताया कि, ''बाघिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम टीम में एनटीसीए के प्रतिनिधि डॉ प्रशांत देशमुख, पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. हमजा नदीम, वन्यजीव चिकित्सक डॉ हीरासिंह भंवर, पशु चिकित्सक डॉ अंजू अचाले, डॉ रविन्द्र मौजूद थे.''

बाघिन के सभी अंग सुरक्षित

डीएफओ ने कहा कि, ''पोस्टमार्टम के दौरान बाघिन के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं. बाघिन का अंतिम संस्कार खंडवा सीसीएफ रमेश गणावा, डीएफओ विद्या भूषण सिंह, एसडीओ अजय सागर, तहसीलदार गोविंद सिंह रावत सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया.''

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति