बड़वानी और मुलताई क्षेत्रों में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

 बड़वानी / मुलताई

मध्य प्रदेश के बड़वानी और मुलताई(बैतूल) क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई। बड़वानी में रविवार शाम 5 से 5:15 बजे के बीच करीब डेढ़-दो मिनट तक कंपन महसूस हुआ। भूकंप का केंद्र नर्मदा नदी से पांच किमी दूर था। स्थानीय भूकंप केंद्र की एमईक्यू मशीन ने इसकी पुष्टि की। व्यवसायी हेमंत अग्रवाल ने बताया कि उनके कार्यालय में छत का पंखा हिलने लगा।

भूकंप केंद्र ने की पुष्टि

बड़वानी में स्थापित भूकंप केंद्र के ऑपरेटर हुकुम कुमार ने बताया कि केंद्र पर एमईक्यू मशीन संचालित होती है, जो 24 घंटे सुचारू रूप से चलती है। प्रतिदिन सुबह 8-9 बजे डेली रिपोर्ट नर्मदा नगर (पुनासा) सेंटर से जारी होती है। रविवार शाम बड़वानी क्षेत्र में करीब 5 से 5.15 के मध्यम डेढ़-दो मिनट के दरमियान जमीनी हलचल दर्ज की गई है। एमईक्यू मशीन में इसकी तीव्रता 2.8 रिक्टर स्केल दर्ज हुई है।
बर्तन खड़कने और फर्नीचर हिलने लगे

वहीं, बैतूल के मुलताई में शनिवार देर रात 9:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र मुलताई क्षेत्र के पास था। इंदिरा गांधी वार्ड में सबसे अधिक कंपन महसूस हुआ, जहां बर्तन खड़कने और फर्नीचर हिलने की बात सामने आई। इंदिरा गांधी वार्ड के बबलू साहू ने बताया वे घर में टीवी देख रहे थे तभी उन्हें अचानक खिडक़ी हिलने का अहसास हुआ वे तुरंत घर से बाहर निकले। तब तक कुछ और लोग भी बाहर निकल गए थे।

नेहरू वार्ड निवासी सलमान शाह ने बताया कि वार्ड में काफी लोगों ने कंपन महसूस किया है। वेबसाइट पर इसकी तीव्रता 2.8 बताई जा रही है जो कि काफ़ी कम है, इसीलिए बहुत से लोगों ने तो इसे महसूस भी नहीं किया। मामले में एसडीएम से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति