सनराइजर्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 55वां मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, बारिश में डूबे SRH के अरमान

नई दिल्ली
सनराइजर्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 55वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। डीसी ने हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 20 ओवर में 133/7 का स्कोर बनाया। वहीं, खराब मौसम की वजह से एसएरआच की पारी शुरू ही नहीं हो सकी। दोनों टीमों के बीच एक-एक बांटा गया। ना सिर्फ मैच बारिश की भेंट चढ़ा बल्कि एसआरएच के प्लेऑफ के अरमान भी डूब गए। पैट कमिंस की अगुवाई वाली एसआरएच प्लेऑफ की रेस से बाहर वाली तीसरी टीम बन गई है। हैदराबाद आईपीएल 2024 की उपविजेता थी लेकिन मौजूदा सीजन में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। कमिंस ब्रिगेड ने अब तक 11 मैचों से सिर्फ तीन जीते हैं और सात अंकों के साथ पाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है।

एसआरएच बनाम डीसी मैच रद्द होने के साथ ही पाइंट्स टेबल में खलबली मच गई। प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक हो गई है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स पांचवें नंबर पर बरकरार है लेकिन उसकी टेंशन बढ़ गई है। डीसी के खाते में फिलहाल 11 मैचों में 13 अंक हैं। डीसी अगर अगले तीन मैचों से एक हारी और एक रद्द हुआ तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगेगा।

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 16 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज हैं। हालांकि, आरसीबी ने इतने अंक होने के बावजूद आधिकारिक रूप से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) दूसरे पायदान पर हैं। उसके 15 अंक हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) और गुजरात टाइटंस (जीटी) भी मजबूत दावेदार हैं। दोनों के 14-14 अंक हैं। हैदराबाद से पहले प्लेऑफ की रेस से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का पत्ता कटा था।

मैच की बात करें तो कमिंस की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली ने 29 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 41, 36 गेंद, चार चौके) और आशुतोष शर्मा (41 रन, 26 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) ने डीसी का बंटाधार होने से बचा लिया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जयदेव उनादकट ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया। ईशान मलिंगा (28 रन पर एक विकेट) और हर्षल पटेल (36 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति