वेस्टइंडीज की वनडे टीम का ऐलान, शिमरोन हेटमायर इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं, नहीं मिली टीम को जगह

नई दिल्ली
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। वेस्टइंडीज ने कुछ समय पहले जो वनडे सीरीज खेली थी, लगभग उसी टीम को बरकरार रखा गया है। हालांकि, कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। शिमरोन हेटमायर इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं। ऐसे में वे इस दल का हिस्सा नही है। ज्वेल एंड्रयू को उनकी जगह 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, आईपीएल में तो रोमारियो शेफर्ड और शेरफन रदरफोर्ड भी खेल रहे हैं तो क्या ये खिलाड़ी प्लेऑफ्स छोड़कर वेस्टइंडीज के लिए खेलने जाएंगे? ये देखने वाली बात होगी। वैसे भी राजस्थान की टीम प्लेऑफ्स से बाहर है तो हेटमायर को उपलब्ध होना चाहिए था। हो सकता है कि सीधे उनको ड्रॉप किया गया हो।

शाई होप टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि ब्रैंडन किंग और एविन लुईस की सलामी जोड़ी आपको नजर आ सकी है। शमर जोसेफ और मैथ्यू फोर्ड दोनों बांग्लादेश सीरीज से हटने के बाद फिट हैं, जबकि आमिर जंगू सेंट किट्स में अपने डेब्यू मैच में 79 गेंदों में शतक लगाने के बाद टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में भी चांस मिल सकता है।

वेस्टइंडीज 21 मई से आयरलैंड से भिड़ेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला डबलिन में खेला जाएगा। क्लोंटार्फ क्रिकेट क्लब में तीन मैचों के बाद वेस्टइंडीज को 29 मई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। उस सीरीज के बाद तीन टी20 मैच भी खेले जाएंगे, जिसके लिए वेस्टइंडीज ने अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है।

ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में वेस्टइंडीज की टीम नौवें स्थान पर है। कैरेबियाई टीम चाहेगी कि दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में 2027 विश्व कप के लिए ऑटोमैटिक क्वॉलिफिकेशन हासिल किया जाए और रैंकिंग में अच्छी पोजिशन जल्द हासिल की जाए। वेस्टइंडीज के सपोर्ट स्टाफ में भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में रवि रामपाल नजर आएंगे। पूर्व आयरिश कैप्टन केविन ओब्राइन आयरलैंड के दौरे पर वेस्टइंडीज के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे।
वेस्टइंडीज की वनडे टीम इस प्रकार है

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स और रोमारियो शेफर्ड

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति