मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज, टीमें टॉप-4 में जगह पक्की करने पर नजर

मुंबई.
आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस एमआई) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होने वाला है. दोनों ही टीमें टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं. एमआई ने 11 में से सात तो वहीं जीटी ने 10 में ही सात मैच जीत लिए हैं. जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी उसके लिए आगे की राह आसान हो जाएगी. आइए जानते हैं इस मैच से जुड़े कुछ अहम आंकड़े जो मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं.

देखने को मिल सकती है छक्कों और चौकों की जंग

छक्कों और चौकों की जंग इस मुकाबले का सबसे धमाकेदार पहलू साबित हो सकती है. दोनों टीमों में पावर हिटर्स की कोई कमी नहीं है और जब मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो, जो बल्लेबाजों के लिए खासतौर पर पावरप्ले के बाद काफी मददगार माना जाता है, तब रनों की बरसात होना तय है. इस सीजन एमआई, जीटी और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का बाउंड्री प्रति गेंद औसत सबसे बेहतर रहा है. ये टीमें हर 4.4 गेंदों में एक बाउंड्री लगा रही हैं.

इस सीजन अब तक सबसे अधिक छक्के लगाने वालों की लिस्ट भी यह बताती है कि दर्शकों को ताबड़तोड़ बैटिंग देखने को मिलेगी. निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 34 छक्के लगाए हैं. इस मैच में खेलने जा रहे सूर्यकुमार यादव (26) संयुक्त रूप से तीसरे और जॉस बटलर 21 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. अगर हम थोड़ा और डिटेल में जाएं तो मिडिल ओवर्स (ओवर 7-16) में पूरन ने 23 छक्के उड़ाए हैं, जबकि सूर्यकुमार 19 और बटलर 13 छक्कों के साथ खतरनाक रूप में नजर आ रहे हैं.

जॉस बटलर को जसप्रीत बुमराह से रहना होगा सावधान

बटलर बनाम जसप्रीत बुमराह की भिड़ंत टी20 क्रिकेट में हमेशा रोमांचक रही है. जहां एक तरफ बटलर इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और लगातार मैच दर मैच रन बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बुमराह चोट से वापसी के बाद और भी खतरनाक हो गए हैं। दोनों टीमें टूर्नामेंट के बेहद अहम मोड़ पर एक-दूसरे से भिड़ने जा रही हैं, ऐसे में बटलर और बुमराह के बीच की यह टक्कर निर्णायक साबित हो सकती है.

आंकड़ों की बात करें तो टी20 क्रिकेट में बुमराह ने बटलर को अब तक काफी हद तक काबू में रखा है। बटलर ने बुमराह के खिलाफ 13 पारियों में केवल 78 रन बनाए हैं और चार बार आउट हुए हैं. उनका स्ट्राइक रेट महज 90 और औसत 19.5 का रहा है, जो इस बात का संकेत है कि बुमराह ने इस हेड टू हेड मुकाबले में अब तक बटलर पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा है.

राशिद खान रहेंगे सूर्यकुमार के सामने बेअसर?

सूर्यकुमार बनाम राशिद खान की टक्कर पर सबकी निगाहें होंगी. सूर्यकुमार इस समय जबरदस्त लय में हैं और हर मैच में 25 से अधिक रन बना रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इस सीजन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की है। दुनिया के सबसे खतरनाक लेग स्पिनरों में गिने जाने वाले राशिद का सूर्यकुमार के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है.

2023 से लेकर अब तक सूर्यकुमार आईपीएल में लेग स्पिन के खिलाफ एक बार भी आउट नहीं हुए हैं. टी20 क्रिकेट में राशिद के खिलाफ उनका रिकॉर्ड और भी शानदार है. 12 पारियों में उन्होंने 107 रन बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 153 का है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, जिसमें सूर्यकुमार की आक्रामकता और राशिद की चतुराई आमने-सामने होंगी.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति